Full Version →

लंच या डिनर में बनाइए गोभी शिमला मिर्च आलू

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

गोभी आलू की सूखी सब्जी शिमला मिर्च के साथ बनाई जाए तो यह बहुत ही बढ़िया लगती है. यह तुरंत बन भी जाती है और इसके स्वाद के तो क्या ही कहने.

Servings
4 - 6
★ 3
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
  3. 3
    जीरे के चटकते ही प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर भूनें.
  4. 4
    अब गोभी, आलू, मटर, शिमला मिर्च और टमाटर एकसाथ डाल दें.
  5. 5
    हल्दी, नमक और धनिया पाउडर मिलाएं और पैन को ढक दें.
  6. 6
    सब्जी में पानी बिल्कुल न डालें और इसे 5-10 मिनट तक ढककर ही पकाएं.
  7. 7
    तय समय के बाद ढक्कन हटाकर हरा धनिया डालें और सब्जी को एक बार चला लें.
  8. 8
    तैयार है गोभी शिमला मिर्च आलू की सब्जी. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#gobhi matar shimla mirch aalu recipe in hindi #gobhi matar. shimla mirch aalu #indian kitchen #indian recipe
View Full Version