Full Version →

गुजराती दाल

दाल-सब्‍जी वेज

गुजराती खाना अपने हल्के मिठासभरे लजीज जायके की वजह से बहुत पसंद किया जाता है. फिलहाल इस रेसिपी को तैयार करके आजमाएं गुजराती दाल का खट्टा-मीठा लाजवाब स्वाद -  

Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
111 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    दाल को गर्म पानी से 2-3 बार धो लें.
  2. 2
    अब दाल को कूकर में डालें. इसमें 2 कप पानी और नमक डालकर कूकर का ढक्कन लगाएं और दाल को गैस पर मध्यम आंच में पकने रखें.
  3. 3
    कूकर में 3 से 4 सीटी आने तक दाल पकाएं और गैस बंद कर दें.
  4. 4
    कूकर का प्रेशर खत्म होने पर इसका ढक्कन खोलें और दाल को अच्छी तरह चलाकर मैश करें.
  5. 5
    इसके बाद गैस पर फ्राई पैन में तेल गर्म करें. इसमें मध्यम आंच पर सौंफ, राई और जीरे का तड़का लगाएं.
  6. 6
    फिर पैन में लौंग, दालचीनी, चकरी फूल और हींग डालें.
  7. 7
    जब लौंग चटकने लगे तो सूखी लाल मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ते और टमाटर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    अब पैन में दाल डालकर चलाएं.
  9. 9
    इसके बाद दाल में चीनी, नींबू रस, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं.
  10. 10
    दाल को 7 से 8 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है गुजराती दाल. इसे हरी धनिया से सजाकर खाने की थाली में या चावल के साथ गर्मागर्म परोसें.
#gujrati dal #dal #gujrati dal recipe #dal recipe #gujrati dal recipe in hindi #how to make gujrati dal #easy recipe of gujrati dal
View Full Version