गुजराती दाल

गुजराती दाल

गुजराती खाना अपने हल्के मिठासभरे लजीज जायके की वजह से बहुत पसंद किया जाता है. फिलहाल इस रेसिपी को तैयार करके आजमाएं गुजराती दाल का खट्टा-मीठा लाजवाब स्वाद -  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप तुअर (अरहर) की दाल, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ, एक सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक दालचीनी का टुकड़ा
  • 3 लौंग, एक चकरी फूल, एक छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 6 करी पत्ते
  • 2 छोटे चम्मच नींबू का रस
  • 3 छोटी चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- दाल को गर्म पानी से 2-3 बार धो लें.
- अब दाल को कूकर में डालें. इसमें 2 कप पानी और नमक डालकर कूकर का ढक्कन लगाएं और दाल को गैस पर मध्यम आंच में पकने रखें.
- कूकर में 3 से 4 सीटी आने तक दाल पकाएं और गैस बंद कर दें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर इसका ढक्कन खोलें और दाल को अच्छी तरह चलाकर मैश करें.
- इसके बाद गैस पर फ्राई पैन में तेल गर्म करें. इसमें मध्यम आंच पर सौंफ, राई और जीरे का तड़का लगाएं.
- फिर पैन में लौंग, दालचीनी, चकरी फूल और हींग डालें.
- जब लौंग चटकने लगे तो सूखी लाल मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ते और टमाटर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
- अब पैन में दाल डालकर चलाएं.
- इसके बाद दाल में चीनी, नींबू रस, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं.
- दाल को 7 से 8 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है गुजराती दाल. इसे हरी धनिया से सजाकर खाने की थाली में या चावल के साथ गर्मागर्म परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (111 ratings)
4.4 avg from 111 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुजराती दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप तुअर (अरहर) की दाल, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ, एक सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक दालचीनी का टुकड़ा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes