Full Version →

गुजराती कढ़ी

दाल-सब्‍जी वेज

भारत के हर राज्य का एक अपना जायका है. इसलिए कढ़ी के भी कई स्वाद हैं. इसे गुजरात में खट्टे-मीठे टेस्ट के साथ बनाया जाता है. आइए सीखें गुजराती कढ़ी बनाने का तरीका -

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
203 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    बेसन को छान लें. अब बर्तन में दही और बेसन डालकर फेंटें व अच्छी तरह मिक्स कर लें. ध्यान रहे दही में बेसन की गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए.
  2. 2
    इसके बाद दही-बेसन के मिश्रम में पानी डालकर मिक्स कर लें.
  3. 3
    गैस पर कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. फिर इसमें राई, जीरा मेथी दाना, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
  4. 4
    इसके बाद दालचीनी और लौंग डालकर 30 सैकेंड तक मध्यम आंच पर फ्राई करें. फिर हरी मिर्च और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें. इसे 2 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    अब तड़के में बेसन-दही का मिक्सचर डालकर चलाएं. कढ़ी में उबाल आने तक इसे चलाते रहें.
  6. 6
    जब कढ़ी में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करें. अब इसमें नमक और चीनी डालकर 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    कढ़ी अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार है गुजराती कढ़ी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी व चावल के साथ परोसें.
#gujrati kadhi recipe #gujrati kadhi #kadhi recipe #kadhi #gujrati kadhi recipe in hindi #kadhi recipe in hindi #how to make gujrati kadhi
View Full Version