गुजराती कढ़ी

गुजराती कढ़ी

भारत के हर राज्य का एक अपना जायका है. इसलिए कढ़ी के भी कई स्वाद हैं. इसे गुजरात में खट्टे-मीठे टेस्ट के साथ बनाया जाता है. आइए सीखें गुजराती कढ़ी बनाने का तरीका -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 3 कप खट्टा दही
  • 2 कप पानी
  • 2 बड़े चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, एक साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 5 से 6 करी पत्ते, दालचीनी का एक टुकड़ा
  • 2 लौंग, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, आध छोटा राई, आध छोटा चम्मच जीरा, एक बड़ी चम्मच चीन
  • स्वादानुसार नमक, घी या तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- बेसन को छान लें. अब बर्तन में दही और बेसन डालकर फेंटें व अच्छी तरह मिक्स कर लें. ध्यान रहे दही में बेसन की गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए.
- इसके बाद दही-बेसन के मिश्रम में पानी डालकर मिक्स कर लें.
- गैस पर कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. फिर इसमें राई, जीरा मेथी दाना, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
- इसके बाद दालचीनी और लौंग डालकर 30 सैकेंड तक मध्यम आंच पर फ्राई करें. फिर हरी मिर्च और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें. इसे 2 मिनट तक पकाएं.
- अब तड़के में बेसन-दही का मिक्सचर डालकर चलाएं. कढ़ी में उबाल आने तक इसे चलाते रहें.
- जब कढ़ी में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करें. अब इसमें नमक और चीनी डालकर 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
- कढ़ी अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार है गुजराती कढ़ी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी व चावल के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (203 ratings)
4.1 avg from 203 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुजराती कढ़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप खट्टा दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes