झटपट कोई हल्की सब्जी बनानी हो तो मटर के शोरबे से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
76 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
हरी मटर: 500 ग्राम, पालक: 150 ग्राम, प्याज: 100 ग्राम, जीरा: आधा चम्मच, तेज पत्ता: 2, हरी मिर्च: 5, अदरक: आधा चम्मच, लहसुन: एक चम्मच, तेल: 50 ग्राम, नमक: स्वादानुसार, पुदीना पत्ती: सजावट के लिए, क्रीम: 50 ग्राम
🍳 विधि
1
अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को ग्राइंडर में पीस कर पेस्ट बना लें. हरी मटर और पालक को भी पीस कर प्यूरी तैयार करें.
2
अब एक सॉस पैन में तेल डालें और जीरा चटकाएं, तेज पत्ता डालें. इसके बाद अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें. थोड़ी देर बाद मटर व पालक की प्यूरी डालकर पांच मिनट तक पकाएं. इसके बाद दो कप पानी डालकर पकाएं.
3
स्वाद के अनुसार नमक डालें और 2-3 मिनट तक खदका लगने दें. अंत में क्रीम डालें. पुदीने की पत्ती से सजाएं और गर्मागर्म परोसें.