मटन कीमा करी
मटन कीमा करी को बहुत सारे खड़े मसालों के साथ पकाया जाता है. इस रेसिपी से आप भी सीखिए टेस्टी मटन कीमा करी बनाना.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- मसाले बनाने की सामग्री
- 1 टीस्पून साबुत धनिया
- 1 टीस्पून सौंफ
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 2 चक्रीफूल
- 1 बड़ी इलायची
- 2 छोटी इलायची
- 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 2-3 लौंग
- 7-8 काली मिर्च, ग्रेवी बनाने के लिए
- 4 टेबलस्पून तेल
- 1 टीस्पून जीरा
- 1 तेजपत्ता
- 3 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 200 ग्राम बारीक कटी प्याज
- 250 ग्राम टमाटर
- 1 1/2 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 1/2 टीस्पून हल्दी
- 2 टीस्पून नमक
- 400 ग्राम मटन कीमा
- 300 मिलीलीटर पानी
- 200 ग्राम हरी मटर
- 2 टेबलस्पून कसूरी मेथी, सजावट के लिए धनियापत्ती, भारी तल वाली कड़ाही, मिक्सर ग्राइंडर
🍳 विधि
-
1
एक पैन में धनिया, सौंफ, लाल मिर्च, चक्री फूल, दोनों इलायची, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी का टुकड़ा डालकर अच्छी तरह भून लें.
-
2
जब इसमें से अच्छी-सी खुशबू आने लगे तो इन्हें सिलबट्टे में डाल लें.
-
3
सारे खड़े मसाले को कूटकर पाउडर बना लें.
-
4
इसके बाद भारी तले की कड़ाही में 4 बड़े चम्मच तेल गर्म करें.
-
5
तेल में पहले जीरा और तेजपत्ता डालें. इसे भूनें.
-
6
इसके बाद कड़ाही में प्याज डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
-
7
फिर इसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भूनें.
-
8
इसके बाद कड़ाही में टमाटर, हरी मिर्च डालकर गलने तक चलाते हुए भूनें.
-
9
मीडियम आंच पर 7-8 मिनट तक पकाने के बाद प्याज और टमाटर अच्छी तरह गल जाएंगे.
-
10
इसके बाद ग्रेवी में लाल मिर्च, हल्दी, नमक, कुटा हुआ गरम मसाला डालकर अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं.
-
11
मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
-
12
इस मसाले को मिक्सर जार में पीस कर प्यूरी बना लें.
-
13
कड़ाही को धोकर साफ करें. और फिर इसे मीडियम आंच पर रखें.
-
14
तैयार प्यूरी को कड़ाही में डालकर चलाते हुए 4-5 मिनट तक पकाएं.
-
15
इसके बाद मटर डालकर 1-2 और अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं.
-
16
फिर इसमें मटन कीमा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
-
17
पानी डालकर मिलाएं और 10-12 मिनट तक ढककर पकाएं.
-
18
बीच-बीच में चला दें.
-
19
ढक्कन खोलकर कीमा में कसूरी मेथी डालकर 4-5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
-
20
धनियापत्ती छिड़ककर मटन कीमा को रोटी, नाम या चावल के साथ सर्व करें.
#how make mutton keem curry recipe in hindi
#mutton keem curry
#keem curry recipe in hindi
#tasty mutton keem curry recipe at home
#मटन कीमा करी कैसे बनाते हैं
#मटन कीमा करी
#nonveg mutton keem curry