मटन कीमा करी
मटन कीमा करी को बहुत सारे खड़े मसालों के साथ पकाया जाता है. इस रेसिपी से आप भी सीखिए टेस्टी मटन कीमा करी बनाना.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- मसाले बनाने की सामग्री
- 1 टीस्पून साबुत धनिया
- 1 टीस्पून सौंफ
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 2 चक्रीफूल
- 1 बड़ी इलायची
- 2 छोटी इलायची
- 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 2-3 लौंग
- 7-8 काली मिर्च, ग्रेवी बनाने के लिए
- 4 टेबलस्पून तेल
- 1 टीस्पून जीरा
- 1 तेजपत्ता
- 3 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 200 ग्राम बारीक कटी प्याज
- 250 ग्राम टमाटर
- 1 1/2 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 1/2 टीस्पून हल्दी
- 2 टीस्पून नमक
- 400 ग्राम मटन कीमा
- 300 मिलीलीटर पानी
- 200 ग्राम हरी मटर
- 2 टेबलस्पून कसूरी मेथी, सजावट के लिए धनियापत्ती, भारी तल वाली कड़ाही, मिक्सर ग्राइंडर
विधि
- जब इसमें से अच्छी-सी खुशबू आने लगे तो इन्हें सिलबट्टे में डाल लें.
- सारे खड़े मसाले को कूटकर पाउडर बना लें.
- इसके बाद भारी तले की कड़ाही में 4 बड़े चम्मच तेल गर्म करें.
- तेल में पहले जीरा और तेजपत्ता डालें. इसे भूनें.
- इसके बाद कड़ाही में प्याज डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- फिर इसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद कड़ाही में टमाटर, हरी मिर्च डालकर गलने तक चलाते हुए भूनें.
- मीडियम आंच पर 7-8 मिनट तक पकाने के बाद प्याज और टमाटर अच्छी तरह गल जाएंगे.
- इसके बाद ग्रेवी में लाल मिर्च, हल्दी, नमक, कुटा हुआ गरम मसाला डालकर अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं.
- 5 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
- इस मसाले को मिक्सर जार में पीस कर प्यूरी बना लें.
- कड़ाही को धोकर साफ करें. और फिर इसे मीडियम आंच पर रखें.
- तैयार प्यूरी को कड़ाही में डालकर चलाते हुए 4-5 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद मटर डालकर 1-2 और अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं.
-फिर इसमें मटन कीमा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- पानी डालकर मिलाएं और 10-12 मिनट तक ढककर पकाएं.
- बीच-बीच में चला दें.
- ढक्कन खोलकर कीमा में कसूरी मेथी डालकर 4-5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
- धनियापत्ती छिड़ककर मटन कीमा को रोटी, नाम या चावल के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मटन कीमा करी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे मसाले बनाने की सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मटन कीमा करी बनाने के लिए सबसे पहले मसाले बनाने की सामग्री तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मटन कीमा करी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह मटन कीमा करी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मटन कीमा करी बनाने के लिए मसाले बनाने की सामग्री के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मटन कीमा करी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मटन कीमा करी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मटन कीमा करी एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT