घर में बनाना सीखिए यमी मटन कीमा रोल, ये है रेसिपी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

घर में बनाना सीखिए यमी मटन कीमा रोल, ये है रेसिपी

कीमा रोल आजकल ज्यादातर रेस्टोरेंट्स में मिलते हैं. एक रोल में आपका पेट भी भर जाता है. इसे लंच में ले जाया जा सकता है. ज्यादा लोग एग या फिर चिकन रोल बनाना और खाना पसंद करते हैं. लेकिन असली स्वाद चाहिए

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम मटन कीमा
  • 3/4 कप योगर्ट/दही
  • 1 1/2 बड़ा चम्मच जिंजग-गार्लिक पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
  • 3 बड़ा चम्मच तेल, एक कटोरी धनियापत्ती-पुदीने की चटनी
  • 1 बड़ा चम्मच चिली सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
  • 1 प्याज, रिंग्स में काट लें
  • 2 बड़ा चम्मच लेमन जूस
  • 2 छोटा चम्मच चाट मसाला, थोड़ा-सा आटा, रोटी के लिए
  • 1 1/2 कप आटा
  • 3 बड़ा चम्मच दही/योगर्ट
  • स्वादानुसार नमक, जरूरत के अनुसार पानी, एक पैन, तवा

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4,4 - 6
- एक बड़े बाउल में कीमा, योगर्ट, जिंजर गार्लिक पेस्ट, लाल मिर्चा पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मैरिनेड किए हुए कीमा को 40 मिनट के लिए रख दें.
- पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. इसमें मैरिनेड किया हुआ मटन कीमा डालकर चलाते हुए पकाएं.
- 10-15 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
- कीमे को 10-12 बराबर भागों में बांट लें.
- एक दूसरे बाउल में आटा, दही, नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
- आटे को 8-10 मिनट तक ढककर रख दें.
- आटे से 10-12 बराबर लोइयां बना लें.
- सभी लोइयों की मोटी रोटियां बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवा गर्म करें.
- इसमें एक-एक करके रोटियां सेंक लें.
- एक रोटी चॉपिंग बोर्ड पर रखें. इस पर हरी चटनी, चिली सॉस और टोमैटो सॉस लगाएं.
- फिर एक हिस्सा मटन कीमा, कुछ प्याज के टुकड़े, नींबू का रस और चाट मसाला छिड़ककर रोल करें.
- रोल को आप टिश्यू पेपर या रैप पेपर में लपेट लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (3 ratings)
5 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर में बनाना सीखिए यमी मटन कीमा रोल, ये है रेसिपी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम मटन कीमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes