आपने गोभी आलू की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी दही वाले गोभी आलू का स्वाद लिया है. इसके लाजवाब स्वाद को लेने के बाद आप भी गोभी आलू के फैन हो जाएंगे.
Servings
1 - 2
★ 2.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 फूलगोभी
2 आलू
2 टमाटर
2 कप दही
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून आमचूर पाउडर
1/4 टीस्पून नींबू का रस
1/4 टीस्पून जीरा
2 टेबलस्पून हरा धनिया
1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
2
इस बीच आलू और गोभी के टुकड़े कर लें.
3
गरम तेल में पहले गोभी को 2 मिनट तक फ्राई कर प्लेट पर रख लें.
4
फिर आलू डालकर फ्राई कर लें.
5
उसी तेल में जीरा डालकर तड़काएं.
6
अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
7
धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मसाले के तेल छोड़ने तक पकाएं.
8
अब दही को मसाले में डालकर लगातर चलाते हुए तेज आंच पर उबाल आने तक पकाएं.
9
जब दही में उबाल आ जाए तब आलू गोभी डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
10
तय समय के बाद गरम मसाला, आमचूर पाउडर और नमक मिलाकर गैस बंद कर दें.
11
तैयार है दही वाले गोभी आलू. हरा धनिया और नींबू का रस डालकर साथ सर्व करें.
#dahi wale gobhi aloo#esy dahi wale gobhi aloo#tasty dahi wale gobhi aloo#home made dahi wale gobhi aloo#dahi wale gobhi aloo bnae vidhi#dahi wale gobhi aloo in hindi#how to make dahi wale gobhi aloo in hindi#how to make dahi wale gobhi aloo