लंच में बनाएं दही वाले गोभी आलू

लंच में बनाएं दही वाले गोभी आलू

आपने गोभी आलू की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी दही वाले गोभी आलू का स्वाद लिया है. इसके लाजवाब स्वाद को लेने के बाद आप भी गोभी आलू के फैन हो जाएंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 फूलगोभी
  • 2 आलू
  • 2 टमाटर
  • 2 कप दही
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून आमचूर पाउडर
  • 1/4 टीस्पून नींबू का रस
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इस बीच आलू और गोभी के टुकड़े कर लें.
- गरम तेल में पहले गोभी को 2 मिनट तक फ्राई कर प्लेट पर रख लें.
- फिर आलू डालकर फ्राई कर लें.
- उसी तेल में जीरा डालकर तड़काएं.
- अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मसाले के तेल छोड़ने तक पकाएं.
- अब दही को मसाले में डालकर लगातर चलाते हुए तेज आंच पर उबाल आने तक पकाएं.
- जब दही में उबाल आ जाए तब आलू गोभी डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गरम मसाला, आमचूर पाउडर और नमक मिलाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है दही वाले गोभी आलू. हरा धनिया और नींबू का रस डालकर साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.5 (2 ratings)
2.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं दही वाले गोभी आलू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 फूलगोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes