अगर फ्रिज में ब्रोकली रखी है और आप समझ नहीं पा रहे हैं कि कैसे बनाएं तो ये आसान सी रेसिपी ट्राई करें.
Servings
4
★ 4
Rating
269 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
खाने का तेल: आधा चम्मच, सरसों के दाने: एक चम्मच, ताजा अदरक: एक टुकड़ा (छीलकर महीन कतर लें), कटा प्याज: 1, हल्दी: एक चम्मच, हरी मिर्च: 1 कटी हुई, कटी हुई ब्रोकॅली: 1, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस: एक चम्मच, सजावट के लिए हरा धनिया
🍳 विधि
1
एक बड़ी कड़ाही में तेज आंच पर तेल गर्म करें. इसमें सरसों के दाने डालकर ढक दें.
2
जब दाने तड़कना बंद कर दें तो अदरक, प्याज, हल्दी और हरी मिर्च डालें. तीन मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में हिलाती रहें.
3
अब ब्रोकॅली और नमक डालें. अच्छे से हिलाकर ढक दें और आंच मंदी करके 15-20 मिनट तक या तब तक पकाएं, जब तक कि ये गल न जाएं. इस पर नींबू का रस डालकर और धनिया बुरककर परोसें.