आलू की सब्जी किसे नहीं पसंद आती. ऐसे में इस सब्जी का स्वाद भी सभी को पसंद आएगा. इसमें बेशक सामग्री काफी ज्यादा होती है पर ये सब्जी बहुत जल्दी बन जाती है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
कोफ्ते बनाने के लिए:, आलू (उबले हुए)
1-1/2 टीस्पून कॉर्न फ्लोर
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
1 टीस्पून किशमिश (बारीक कटा हुआ), तेल तलने के लिए, ग्रेवी के लिए:
1 प्याज
1 टमाटर
6-7 कलियां लहसुन की
1 इंच अदरक का टुकड़ा
3 हरी मिर्च
1/4 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
1/2 टीस्पून देगी मिर्च
1/2 टीस्पून जीरा, 1 तेजपत्ता
2 हरी इलायची
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
1 लौंग
1 टेबलस्पून क्रीम
1 टीस्पून कसूरी मेथी
1/4 टीस्पून चीनी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, मक्खन जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आलूओं को अच्छे से मैश कर लें.
2
अब इसमें तेल के सिवाय सारी चीजें डालकर दोबारक मैश कर लें.
3
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
4
तेल के गरम होते ही आलू के मिश्रण से ओवल शेप में कोफ्ते बनाकर तल लें.
5
तैयार हैं कोफ्ते. इन्हें एक प्लेट पर निकालकर रख लें.
6
आइए अब बनाते हैं ग्रेवी:
7
सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में मक्खन गरम करें.
8
मक्खन के गरम होते जीरा, तेजपत्ता, इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर भूनें.
9
मिनट बाद ही प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
10
सारे सूखे मसाले और जरा सा नमक डाल दें.
11
तय समय के बाद, पानी डालकर इसके सॉफ्ट होने तक पकाएं.
12
अब तेजपत्ता निकालकर इसका पेस्ट बना लें.
13
तैयार पेस्ट को दोबारा पैन में डालें.
14
कसूरी मेथी, चीनी, नमक और क्रीम मिलाएं.
15
ग्रेवी को 2-4 मिनट पकाकर कोफ्ते पर डाल दें.
16
तैयार है आलू कोफ्ता करी. तंदूरी रोटी के साथ सर्व करें.
17
नोट:
18
ध्यान रखें कि कोफ्ते ग्रेवी में नहीं डालने हैं बल्कि कोफ्तों पर ग्रेवी डालनी है.
#how to make aalu kofta curry recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#aalu kofta#potatoes#malai kofta#how to boil potatoes perfectly