Full Version →

डिनर में ऐसे बनाइए आलू-मटर की भुजिया

दाल-सब्‍जी वेज

आलू मटर की रसेवाली सब्जी तो आपने बहुत खा ली, अब बनाइए इसकी मजेदार भुजिया. बहुत ही कम समय में यह बनकर तैयार हो जाती है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है. 

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
  3. 3
    जीरे के चटकते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  4. 4
    अब आलू और मटर डालकर कड़छी से अच्छे से चला लें.
  5. 5
    हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
  6. 6
    सब्जी को ढककर 5 मिनट तक पकने दें.
  7. 7
    तय समय के बाद ढक्कन हटाकर देखें कि आलू सॉफ्ट हुआ है या नहीं.
  8. 8
    अगर आलू टाइट हैं तो सब्जी को दोबारा ढक दें.
  9. 9
    कुछ देर बाद फिर चेक करें और आलू के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है आलू-मटर की भुजिया. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
  11. 11
    नोट:
  12. 12
    आप चाहें तो बारीक कटा लहसुन भी डाल सकते हैं.  
#how to make aalu matar ki bhujia 15 minutes quick recipe in hindi #aalu #matar #indian recipe #indian kitchen #aalu bhujia #aalu fry
View Full Version