डिनर में ऐसे बनाइए आलू-मटर की भुजिया

डिनर में ऐसे बनाइए आलू-मटर की भुजिया

आलू मटर की रसेवाली सब्जी तो आपने बहुत खा ली, अब बनाइए इसकी मजेदार भुजिया. बहुत ही कम समय में यह बनकर तैयार हो जाती है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 आलू
  • 1 कटोरी मटर
  • 1 प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर  , नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- अब आलू और मटर डालकर कड़छी से अच्छे से चला लें.
- हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
- सब्जी को ढककर 5 मिनट तक पकने दें.
- तय समय के बाद ढक्कन हटाकर देखें कि आलू सॉफ्ट हुआ है या नहीं.
- अगर आलू टाइट हैं तो सब्जी को दोबारा ढक दें.
- कुछ देर बाद फिर चेक करें और आलू के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर दें.
- तैयार है आलू-मटर की भुजिया. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

नोट:

- आप चाहें तो बारीक कटा लहसुन भी डाल सकते हैं.  

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

डिनर में ऐसे बनाइए आलू-मटर की भुजिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes