कच्चे आम का अचार और लौंजी तो खाते ही हैं, लेकिन क्या कभी आम की सब्जी खाई है. अगर नहीं तो फिर यहां जानें इसे बनाने का तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
36 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
6 कच्चे आम
1 प्याज बारीक कटा हुआ
3 हरी मिर्च कटी हुई
2 सूखी लाल मिर्च
7-8 लहसुन की कलियां
1 बड़ा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चौथाई चम्मच राई
4 कप पानी
2 बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कूकर में ढाई कप पानी और आम डालकर 2-3 सीटी आने तक पका लें.
2
सीटी लगने के बाद कूकर को ठंडा होने दें. तब तक मध्यम आंच में एक कड़ाही रखें.
3
इसमें तेल डालें और जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, राई, लहसुन, प्याज, अदरक और सूखी लाल मिर्च डालकर 8-10 मिनट तक भूनें.
4
जब तक प्याज भुन रही है तब तक कूकर का ढक्कन खोलें और आम का छिलका निकाल लें.
5
अब कड़ाही में नमक , हल्दी, धनिया पाउडर और छिले हुए आम डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
6
5 मिनट तक पकाएं फिर डेढ़ कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं.
7
आम की सब्जी तैयार है इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें और खुद भी खाएं.
#kachche aam ki sabji#raw mango vegetable#indian recipes#indian kitchen#how to make aam ki sabji recipe in hindi#kachche aam ki launji#mango falooda#mango cake