इस तरह से बनाएं पनीर कोफ्ता करी
अजवाइन पनीर कोफ्ता एक ऐसी डिश है जिसे आप आसानी से व्रत में भी खा सकते हैं. टमाटर प्यूरी में अजवाइन डालकर इसे पकाया जाता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 100 ग्राम पनीर
- 40 ग्राम सिंघाड़े का आटा
- 2 कप टमाटर प्यूरी
- 1 टीस्पून अजवाइन
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, सेंधा नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
कोफ्ते बनाने के लिए एक बाउल में पनीर, सिंघाड़े का आटा और सेंधा नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मैश कर लें और बॉल्स बना लें.
-
2
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
-
3
तेल के गर्म होने पर बॉल्स डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
-
4
एक-एक कर बॉल्स निकालकर प्लेट पर रख लें और बचे हुए तेल में अजवाइन डालकर भूनें.
-
5
अजवाइन के बाद टमाटर प्यूरी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
-
6
फिर लाल मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर मिक्स कर लें.
-
7
अब कोफ्ते डालकर 2 मिनट तक पका लें और आंच बंद कर दें.
-
8
तैयार है पनीर कोफ्ता करी. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी के साथ सर्व करें.
#kofta curry
#kofta
#paneer kofta curry
#paneer kofta curry recipe
#how to make paneer kofta
#ajwaini paneer kofta curry
#paneer kofta
#kofta curry recipe
#ajwaini paneer kofta
#ajwaini paneer
#paneer kofta curry
#ajwaini paneer kofta recipe