आलू-मखाने की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इसे मखाने के साथ आलू मिलाकर बनाया जाता है जिसका स्वाद बाकी सब्जियों से काफी अलग होता है.
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 आलू (कटे हुए)
1 कप मखाने
2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 प्याज (बारीक कटे हुए)
1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 टीस्पून जीरा
1 सूखी लाल मिर्च
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1 से 11/2 कप पानी
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), धनियापत्ती, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
आलू-मखाने की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही गर्म करें.
2
इसमें 1 से 2 मिनट तक मखाने डालकर रोस्ट कर लें.
3
भुने हुए मखाने एक प्लेट पर निकाल लें और कड़ाही में तेल डालें.
4
तेल गर्म होते ही जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने तक भून लें.
5
इसके बाद प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
6
इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
7
तय समय के बाद आलू डालें और अच्छे से मिला लें.
8
आलू को 4 से 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
9
अब धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
10
इसे 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
11
इसके बाद इसमें मखाने डालें और मसालों के साथ मिलाएं.
12
अब इसमें पानी डालकर 3 से 4 मिनट ढककर तक पकाएं.
13
तय समय के बाद आंच बंद करें और ऊपर से गर्म मसाला और धनियापत्ती डालकर मिला लें.
14
तैयार है आलू-मखाने की सब्जी इसे एक कटोरी में निकालकर गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
#how to make aloo makhana recipe in hindi#makhane ki recipe in hindi#kaju matar makhana recipe#makhane ki sabji#dal makhana recipe#masala makhane recipe in hindi#makhane curry recipe