Full Version →

आलू-परवल कोरमा

दाल-सब्‍जी लंच,डिनर

परवल की सब्जी भले ही आपको अच्छी न लगे लेकिन इसके स्वाद में आलू का ट्विस्ट डालकर बनाएं मसालेदार आलू-परवल का कोरमा...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
63 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    परवल और आलू को अच्छी तरह धोकर और छील कर बारीक काट लें.
  2. 2
    अब टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में बारीक पीस लें.
  3. 3
    कड़ाही में तेल गर्म करके हींग और जीरा डाल कर भून लें.
  4. 4
    जब जीरा चटकने लगे तो उसमें हल्दी व धनिया पाउडर डालकर भून लें.
  5. 5
    अब इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर भून लें और जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें परवल और आलू डाल कर 2 मिनट भूनें.
  6. 6
    इसके बाद परवल और आलू में आधा कप पानी और नमक डाल कर चलाएं.
  7. 7
    कोरमा को धीमी आंच पर ढककर 6-7 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कोरमा का एक्सट्रा पानी सूख जाए.
  8. 8
    जब परवल और आलू नरम हो जाएं तो उसमें हरी धनिया और गरम मसाला डालकर चलाएं.
  9. 9
    मिनट तक कोरमा को और पकाएं और इसके बाद सर्विंग बॉउल में डालकर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
#aloo parwal korma recipe #aloo parwal korma recipe in Hindi #spicy aloo parwal korma recipe #How to make aloo parwal korma recipe at home
View Full Version