आलू-परवल कोरमा
Back
दाल-सब्‍जी लंच,डिनर

आलू-परवल कोरमा

परवल की सब्जी भले ही आपको अच्छी न लगे लेकिन इसके स्वाद में आलू का ट्विस्ट डालकर बनाएं मसालेदार आलू-परवल का कोरमा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम परवल
  • 2-3 आलू, बड़े आकार के
  • 3 टमाटर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चटुकी हींग
  • 1 चम्मच अदरक, कसी हुई
  • 2-3 चम्मच तेल, छोटी चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3/4 छोटी चम्मच धनियां पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च, पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
  • 2 चम्मच कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- परवल और आलू को अच्छी तरह धोकर और छील कर बारीक काट लें.
- अब टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में बारीक पीस लें.
- कड़ाही में तेल गर्म करके हींग और जीरा डाल कर भून लें.
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें हल्दी व धनिया पाउडर डालकर भून लें.
- अब इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर भून लें और जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें परवल और आलू डाल कर 2 मिनट भूनें.
- इसके बाद परवल और आलू में आधा कप पानी और नमक डाल कर चलाएं.
- कोरमा को धीमी आंच पर ढककर 6-7 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कोरमा का एक्सट्रा पानी सूख जाए.
- जब परवल और आलू नरम हो जाएं तो उसमें हरी धनिया और गरम मसाला डालकर चलाएं.
- 10 मिनट तक कोरमा को और पकाएं और इसके बाद सर्विंग बॉउल में डालकर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (63 ratings)
4.2 avg from 63 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू-परवल कोरमा एक लोकप्रिय लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम परवल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes