Full Version →

लंच या डिनर में ऐसे बनाइए स्वादिष्ट आलू पोस्तो

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

आलू को आपने कई तरह से बनाया होगा पर इस बार इसे बंगाली स्टाइल में बनाकर देखिए. आलू पोस्तो एक ऐसी बंगाली डिश है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले खसखस को गरम पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    तय समय के बाद पानी निकालकर, इसमें हरी मिर्च मिलाकर पीसते हुए इसका पेस्ट बना लें.
  3. 3
    अब मीडियम आंच पे एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही इसमें कलौंजी और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  5. 5
    फिर इसमें पिसा हुआ पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
  6. 6
    अब उबले हुए आलू, हल्दी, नमक और आधा कप पानी डालकर मीडियम आंच पर पानी सूखने तक इसे पकाएं.
  7. 7
    तैयार है गर्मागर्म आलू पोस्तो. चावल के साथ सर्व करें और खाएं.
#how to make aloo posto bengali dish recipe in hindi #aloo posto #potatoes #indian kitchen #indian recipe
View Full Version