Full Version →

आलू-प्याज वाली करेले की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

करेले की सब्जी बनाने के कई तरीके है. यहां सीखें आलू और प्याज वाली करेले की सब्जी. बेहतरीन जायके के लिए इसे रोटी या दाल-चावल के साथ खाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए साथ में बूंदी रायता या मसाला छाछ लें.

Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
211 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में करेले के टुकड़े लें और इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे करीब अाधे घंटे के लिए रख दें.
  2. 2
    अब करेले को अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि पानी निकाल जाए.
  3. 3
    कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गैस पर गर्म करें. जब तेल से धुआं उठने लगे तो गैस बंद कर दें. तेल हल्का ठंडा होने के बाद गैस दोबारा ऑन करें और धीमी आंच पर तेल में करेले डाल दें.
  4. 4
    करेले करीब 20 मिनट फ्राई होने दें. इसके बाद इसमें सभी मसाले, आलू और प्याज डाल कर ढक दें.
  5. 5
    करीब 15 मिनट तक सब्जी को ऐसे ही पकने ही दें.
  6. 6
    ढक्कन हटाकर देखें कि आलू गल गए हैं या नहीं.
  7. 7
    जब आलू गल गए जो ढक्कन हटाकर सब्जी को 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर और फ्राई करें.
  8. 8
    इसके बाद सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है.
#onion #bitter #potato onion-bitter sabji #aalu-pyaz karele ki sabji #indian recipes #indian kitchen #easy recipes #how to make aalu-pyaz-karele ki sabji recipes in hindi #north indian cooking
View Full Version