आलू शिमला मिर्च की सब्जी नॉर्थ इंडिया में बहुत पसंद की जाती है. हमने इसमें थोड़ा ट्विस्ट देकर बनाया है आलू शिमला मिर्च करी...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
96 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 आलू, उबले, छिले और चौकोर टुकड़ों में कटे हुए
3 मध्यम शिमला मिर्च, कटी हुई
2 मध्यम प्याज, बारीक कटे हुए
1 मध्यम टमाटर, बारीक कटा हुआ
2 बड़ा चम्मच काजू, आधा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
3-4 लहसुन की कलियां
1 चम्मच साबुत धनिया
1 चौथाई चम्मच जीरा, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, ढाई बड़ा चम्मच तेल
1 चम्मच चीनी
1 चौथाई चम्मच कप पानी, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले टमाटर , काजू, अदरक, लहसुन, साबुत धनिया और जीरा को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
2
फिर इसमें 1 चौथाई कप पानी डालकर प्यूरी बना लें.
3
एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें शिमला मिर्च और नमक डालकर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भून लें. फिर एक प्लेट में निकाल लें.
4
अब इसी कड़ाही में डेढ़ बड़ा चम्मच तेल और डालकर धीमी आंच पर गरम करें और इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. इसमें तकरीबन 5-6 मिनट लगेंगे.
5
फिर काड़ाही में प्यूरी, नमक व चीनी डालें. धीमी से मध्यम आंच पर तेल छूटने तक पकाएं. इसमें 8-10 मिनट लगेंगे.
6
अब इसमें आलू और भुने हुए शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
7
चौथाई कप पानी डालकर मिश्रण को मध्यम आंच पर 7-8 मिनट तक पकाएं.
8
एक कटोरे में तैयार आलू शिमला मिर्च करी को निकाल लें.
9
नोट:
10
करी में पंजाबी स्वाद पाने के लिए 1 चम्मच कसूरी मेथी डाल सकते हैं.
11
अगर सब्जी में तीखापन चाहते हैं प्यूरी में 2 हरी मिर्च मिला लें.
12
अगर आप यह जायका पार्टी में परोसना चाहते हैं तो इसे 2-3 घंटे पहले बना लें. इससे इनका टेस्ट अच्छा आएगा.
#aloo shimla mirch curry#aloo shimla mirch sabji#potato capsicum curry#tghe taste of north india#indian kitchen#indian recipes#shimla mirch masala curry#how to make aloo shimla mirch curry recipe in hindi