करेला खाने से हर कोई दूर भागता है. ऐसे में करेले का ये अमचूरी स्वाद सभी को बहुत पसंद आएगा और इसे बनाना भी बहुत आसान है.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 किलो करेला
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1/2 टीस्पून राई
1 टीस्पून सौंफ
1/2 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
2 टेबलस्पून अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
करेले को हल्का-सा छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
2
करेले के टुकड़ों को एक बड़े कटोरे में रखें. इसमें 1 बड़ा चम्मच नमक और तीन कप पानी डालकर आधा घंटे के लिए भिगोकर रख दें. ऐसा करने से करेले का कड़वापन कम हो जाएगा.
3
इसके बाद करेले को पानी से निकालें और निचोड़कर अलग बर्तन में रख दें.
4
मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गर्म करें.
5
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सौंफ और राई डालकर तड़काएं.
6
इसके बाद प्याज को अच्छे से फ्राई करें.
7
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर का पेस्ट बनाकर डालें.
8
अब मसाले में करेले और नमक डालकर 10-15 मिनट के लिए ढक दें.
9
तय समय के बाद करेले में अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
10
5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
11
तैयार है अमचूरी करेले. पूरी या पराठे के साथ सर्व करें.
12
नोट:
13
आप चाहें तो इसमें करी पत्ता मिला सकते हैं.
#amchoori karela#amchoori karela recipe#amchoori karela ki recipe#amchoori karela recipe easy#recipe of amchoori karela#amchoori karela recipe in hindi#how to make amchoori karela#how to make amchoori karela at home#amchoori karela kaise banate hai