अब तक आपने अरबी को कई तरीके से बनाया होगा, पर अगर अभी तक इसकी सूखी सब्जी नहीं बनाई है तो एक बार जरूर बनाकर देखिए. पराठों के साथ यह लाजवाब लगती है.
Servings
2 - 4
★ 2.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
अरबी 250 ग्राम (उबली हुई), एक छोटा चम्मच अजवाइन, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक बड चम्मच धनिया पाउडर, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
जब तक तेल गरम होता रहे तब तक अरबी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
3
तेल के गरम होते ही अजवाइन और हरी मिर्च डालकर भूनें.
4
हरी मिर्च के भुनते ही अरबी के टुकड़े डाल दें.
5
ऊपर से हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक कर लें.
6
लगभग 5 मिनट तक अरबी को मसालों के साथ भूनें. जैसे ही यह हल्की सुनहरी होने लगे आंच बंदकर दें.
7
तैयार है अरबी की सूखी सब्जी. गर्मागर्म पराठों के साथ सर्व करें.
#arbi#colocasia#indian kitchen#indian recipe#how to make arbi ki sabji recipe in hindi#dahi arbi#arbi ke patton ki sabji#arbi ki masaledar sabji#arbi masala#arbi ka jhol#pyaaz wali arbi#besan wali arbi#arbi ka paratha#arbi ke patte ke pakode