दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में अरहर और मूंग की दाल मिक्स कर जब बनाया जाता है तो यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होती है.
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप अरहर दाल
1/2 कप पीली मूंग की दाल
1 टीस्पून राई
1 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून लहसुन कटी हुई
1 टेबलस्पून इमली का पानी
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
8-10 करी पत्ता, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दोनों दाल, नमक, हल्दी पाउडर और पानी डालकर 4 सीटी आने तक पका लें.
2
तय समय के बाद कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर दालक को अच्छी तरह से मैश कर लें.
3
मीडियम आंच कूकर रखकर दाल में इमली का पानी डालकर एक उबाल आने तक पका लें.
4
दूसरी तरफ पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
5
इसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं.
6
अब लहसुन डालकर भून लें.
7
लहसुन के सुनहरा होने के बाद लाल मिर्च पाउडर और करी पत्ता डालकर तड़के को तुरंत दाल में डालकर 2 मिनट पकाएं.
8
तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
9
तैयार है अरहर मूंग दाल तड़का. रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
#arhar moong dal tadka#easy arhar moong dal tadka#tasty arhar moong dal tadka#home made arhar moong dal tadka#arhar moong dal tadka bnae vidhi#arhar moong dal tadka in hindi#how to make arhar moong dal tadka in hindi#how to make arhar moong dal tadk