Full Version →

आटे की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

आटे की सब्जी मुगलकालीन मालवा में काफी प्रसिद्ध थी. इसे अभी भी यहां तीज-त्योहारों में बनाया जाता है. यह खाने में जितनी टेस्टी लगती है उतना ही बनाने में आसान भी है...

Servings
2 - 4
★ 3.2
Rating
76 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंद लें.
  2. 2
    इस आटे को पानी नल खोलकर बहते पानी के नीचे रखें ताकि इसका स्टार्च निकल जाए. इस बचे हुए आटे को चक्की कहा जाता है.
  3. 3
    इस आटे की चौकोर या तिकोने आकार में काट लें.
  4. 4
    अब एक भारी तले की कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
  5. 5
    जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें तेजपत्ता, लौंग और बाकी खड़े मसाले डालकर भूनें फिर इसमें गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें.
  6. 6
    फिर इसमें चक्की डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें.
  7. 7
    इसके बाद इसमें नमक और दही डालकर 1-2 मिनट पकाएं. फिर इसमें आधा कप पानी डालकर 5-7 मिनट तक या फिर दो उबाल आने तक पकाकर आंच बंद कर दें.
  8. 8
    आटे की सब्जी तैयार है. इसके ऐसे ही खाएं या फिर चावल के साथ सर्व करें.
#atte ki sabji #chakki ki sabji #atta curry in malwa style #the taste of malwa #the taste of madhyapradesh #indian recipes #indian kitchen #how to make atte ki sabji recipe in hindi #besan gatte ki sabji
View Full Version