आटे की सब्जी

आटे की सब्जी

आटे की सब्जी मुगलकालीन मालवा में काफी प्रसिद्ध थी. इसे अभी भी यहां तीज-त्योहारों में बनाया जाता है. यह खाने में जितनी टेस्टी लगती है उतना ही बनाने में आसान भी है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप आटा
  • 2 कप दही
  • 2 बड़ा चम्मच तेल
  • 2-3 तेजपत्ता
  • 7-8 लौंग
  • 4-5 काली मिर्च
  • 1-2 हरी इलायची
  • 1 टुकड़ा दालचीनी, आधा चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंद लें.
- इस आटे को पानी नल खोलकर बहते पानी के नीचे रखें ताकि इसका स्टार्च निकल जाए. इस बचे हुए आटे को चक्की कहा जाता है.
- इस आटे की चौकोर या तिकोने आकार में काट लें.
- अब एक भारी तले की कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें तेजपत्ता, लौंग और बाकी खड़े मसाले डालकर भूनें फिर इसमें गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें.
- फिर इसमें चक्की डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें.
- इसके बाद इसमें नमक और दही डालकर 1-2 मिनट पकाएं. फिर इसमें आधा कप पानी डालकर 5-7 मिनट तक या फिर दो उबाल आने तक पकाकर आंच बंद कर दें.
- आटे की सब्जी तैयार है. इसके ऐसे ही खाएं या फिर चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (76 ratings)
3.2 avg from 76 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आटे की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes