Full Version →

विंटर स्पेशल: ऐसे बनाएं मटर वाला बैंगन भर्ता

दाल-सब्‍जी वेज

ठंड के मौसम में हर घर में बैंगन भर्ता तो जरूर बनता है. अगर आप और आपके परिवार वाले भी बैंगन भर्ता खाना पसंद करते हैं तो अब इसे बनाइए हरी मटर के साथ. इससे यह और भी स्वादिष्ट लगता है. जानें बैंगन मटर भर्ता की रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धोकर इसमें चीरा लगा लें ताकि अंदर कोई कीड़ा है या नहीं ये सही से देखा जा सके.
  2. 2
    मीडियम आंच में गैस जलाएं और बर्नर पर बैंगन रखकर इसे चारों तरफ से अच्छे से भून लें और आंच बंद कर दें. (जरूरत के अनुसार आंच कम-ज्यादा करते रहें.) (इस तरह भूनें बैंगन, बढ़ जाएगा भर्ता का स्वाद)
  3. 3
    अब बैंगन का छिलका उतारकर इसके अंदर के हिस्से को अच्छी तरह से मैश करें.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही प्याज, हरी मिर्च, मटर और लहसुन के टुकड़े डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  6. 6
    प्याज के हल्का सुनहरा होते ही कद्दूकस किया हुआ लहसुन, अदरक, हल्दी और नमक डालकर 2 मिनट तक भूनें.
  7. 7
    तय समय के बाद मैश किया हुआ बैंगन डालकर अच्छी तरह से चलाएं ताकि ये प्याज और बाकी की चीजों के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए.
  8. 8
    नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें. 3 से 4 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है बैंगन मटर भर्ता. धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें. नोट:
  10. 10
    आप चाहें तो कुछ मटर उबालकर इसे बैंगन के साथ मैश भी कर सकते हैं.
  11. 11
    खट्टा खाना पसंद है तो थोड़े से अमचूर पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#brinjal #baigan #indian kitchen #indian recipe #how to make baigan bharta with matar recipe in hindi #baigan bhaja #tips to make tasty baigan bharta #benefits of eating garlic in an empty stomach #baigan ke lonje #bagara baigan #achaari baigan #how to fry
View Full Version