Full Version →

बैंगन का सालन

दाल-सब्‍जी वेज

बैंगन का सालन हैदराबाद की एक मशहूर डिश है. इसका मसालेदार जायका लोगों के मुंह में पानी ला देगा. देखें इसकी रेसिपी और जब भी बैंगन खाने का मन हो तो एक बार इसे जरूर बनाएं...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
112 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    धीमी आंच में एक पैन रखें और इसमें मूंगफली, तिल और नारियल पाउडर को अलग-अलग रोस्ट कर लें. (मतलब सुनहरा भून लें.)
  2. 2
    फिर ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें.
  3. 3
    मध्यम आंच में पैन में तेल गरम करें, इसमें राई डालें. राई तड़कने के बाद इसमें जीरा, लाल मिर्च, मेथी, कलौंजी, प्‍याज, नमक और करी पत्ता डालें.
  4. 4
    जब प्‍याज सुनहरे हो जाएं तो इसमें अदरक लहसुन पेस्‍ट डालकर पकाएं.
  5. 5
    5 मिनट पकाने के बाद इसमें हल्‍दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, मूंगफली और तिल वाला पेस्‍ट और थोड़ा-सा पानी डालें.
  6. 6
    इसे धीमी आंच में 30 मिनट तक पकाएं. जब तक ग्रेवी तैयार हो रही है तो एक दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल डालें और बैंगन में चीरा लगाकर तलकर रख लें.
  7. 7
    जब ग्रेवी गाढ़ी होने लगे तो इसमें कटी हरी धनिया, पुदीने की पत्‍तियां और फेंटी हुई दही डालकर उबालें.
  8. 8
    ग्रेवी उबलने लगे तो इसमें बैंगन डाल दें.
  9. 9
    ढककर 5 मिनट तक सब्जी पकाएं.
  10. 10
    आंच बंद कर दें. आपका बैंगन का सालन तैयार है.
  11. 11
    इसे राइस या फिर बिरयानी के साथ गरमागरम सर्व करें.
#baigan ka salan #baingan ka salan #hyderbadi baigan ka salan #hyderabadi dish #hyderabadi recipes #indian kitchen #indian recipes #how to make baigan ka salan recipe in hindi
View Full Version