बैंगन आलू की सब्जी तो हर कोई बनाना जानता है, लेकिन फिर भी कई बार यह स्वादिष्ट नहीं बन पाती. इसलिए अब इस रेसिपी से बनाएं बैंगन आलू की भुजिया. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 बैंगन
2 आलू
2 प्याज कटी हुई
2 टमाटर कटे हुए
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले बैंगन और आलू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
2
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
3
इसमें प्याज डालकर हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
4
फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
5
प्याज और टमाटर के अच्छी तरह से भुनने के बाद इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं.
6
मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें बैंगन आलू डालकर मिलाएं और इनके नरम होने तक पकाएं.
7
सब्जी के नरम होने पर गैस बंद कर दें.
8
तैयार है बैंगन आलू की भुजिया. पराठे के साथ गरमागरम सर्व करें.
#baingan aloo ki bhujiya#easy baingan aloo ki bhujiya#tasty baingan aloo ki bhujiya#home made baingan aloo ki bhujiya#baingan aloo ki bhujiya bnae vidhi#baingan aloo ki bhujiya in hindi#how to make baingan aloo ki bhujiya in hindi#how to make bainga