बनाना फ्राई
कच्चे केले की ये सब्जी पराठे और दाल-चावल के साथ बहुत जायकेदार लगती है. इस टेस्ट का मजा लें बनाना फ्राई की इस रेसिपी को तैयार करके...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 कच्चे केले, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, एक चुटकी हींग
- 6 करी पत्ते
- 1/4 चम्मच राई, एक चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच तेल
🍳 विधि
-
1
केले धोकर छील लें. इनके गोल और पतले टुकड़े काटें.
-
2
अब बर्तन में पानी और थोड़ा नमक मिलाकर इसमें केले के टुकड़े डाल दें ताकि वो काले न पड़ें.
-
3
पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
-
4
आंच मध्यम करके तेल में राई डालें.
-
5
जब राई तड़कने लगे तो इसमें करी पत्ते और हींग डालकर फ्राई करें.
-
6
अब पानी में से केले के टुकड़े निकालकर पैन में डालकर चलाएं.
-
7
इसके बाद केलों में लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर इन्हें अच्छी तरह चलाकर मिलाएं.
-
8
फिर केले के टुकड़ों को पूरे पैन में एक सा फैला दें और इसे धीमी आंच पर पकने दें.
-
9
केले ढककर नहीं पकाएं जब तक ये नर्म होकर पक न जाएं तब तक इन्हें बीच-बीच में चलाते रहें.
-
10
जब केले पक जाएं तो इनके ऊपर से नमक छिड़कर मिलाएं.
-
11
इसके बाद नींबू का रस और धनिया पत्तियां डालकर मिलाएं फिर गैस बंद कर दें.
-
12
तैयार है केला फ्राई. अब इसे पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें.
#banana fry
#indian food
#recipes in hindi
#kele ki sabji
#how to make banana fry
#banana fry recipe
#easy recipes