बनाना फ्राई
कच्चे केले की ये सब्जी पराठे और दाल-चावल के साथ बहुत जायकेदार लगती है. इस टेस्ट का मजा लें बनाना फ्राई की इस रेसिपी को तैयार करके...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4 कच्चे केले, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, एक चुटकी हींग
- 6 करी पत्ते
- 1/4 चम्मच राई, एक चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच तेल
विधि
- अब बर्तन में पानी और थोड़ा नमक मिलाकर इसमें केले के टुकड़े डाल दें ताकि वो काले न पड़ें.
- पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- आंच मध्यम करके तेल में राई डालें.
- जब राई तड़कने लगे तो इसमें करी पत्ते और हींग डालकर फ्राई करें.
- अब पानी में से केले के टुकड़े निकालकर पैन में डालकर चलाएं.
- इसके बाद केलों में लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर इन्हें अच्छी तरह चलाकर मिलाएं.
- फिर केले के टुकड़ों को पूरे पैन में एक सा फैला दें और इसे धीमी आंच पर पकने दें.
- केले ढककर नहीं पकाएं जब तक ये नर्म होकर पक न जाएं तब तक इन्हें बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब केले पक जाएं तो इनके ऊपर से नमक छिड़कर मिलाएं.
- इसके बाद नींबू का रस और धनिया पत्तियां डालकर मिलाएं फिर गैस बंद कर दें.
- तैयार है केला फ्राई. अब इसे पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बनाना फ्राई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कच्चे केले, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बनाना फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले 4 कच्चे केले, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बनाना फ्राई बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह बनाना फ्राई रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बनाना फ्राई बनाने के लिए 4 कच्चे केले, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बनाना फ्राई को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बनाना फ्राई का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बनाना फ्राई एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT