Full Version →

बारीक सेव टमाटर की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

सेव टमाटर की सब्जी मध्यप्रदेश के मालवांचल में खूब चाव से खायी जाती है. इन इलाकों में सेव यानी की नमकीन खूब बनाई जाती है. रतलामी, उज्जैनी, इंदौरी ये सेव की वैरायटी हैं. जिनमें लौंग, काली मिर्च, हींग के फ्लेवर होते हैं. इनकी सब्जी भी बनाई जाती है. इसी तरह से बारीक सेव भी होती है जिसे भल्ले पापड़ी, पोह

Servings
4 - 6
★ 4.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    बारीक सेव/नमकीन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन, प्याज, मिर्च, अदरक और टमाटर को अलग-अलग काटकर रख लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर कड़ाही गर्म करें. इसमें तेल डालें.
  3. 3
    तेल गर्म होने पर जीरा, सौंफ, साबुत धनिया डालकर तड़काएं.
  4. 4
    फिर इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और प्याज डालकर 3-4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  5. 5
    इसके बाद इसमें टमाटर, नमक, हल्दी डालकर मिला लें.
  6. 6
    कड़ाही को 4-5 मिनट तक ढक दें और आंच धीमी कर दें. ऐसा करने से टमाटर गल जाएंगे.
  7. 7
    ढक्कन हटाकर टमाटर को कड़छी से दबाते हुए पेस्ट के जैसा बना लें.
  8. 8
    फिर इसमें पानी डालें और ढककर उबाल आने का इंतजार करें.
  9. 9
    जैसे ही इसमें उबाल आ जाए आंच बंद कर दें.
  10. 10
    सब्जी की तरी में गरम मसाला और दोनों सेव डाल दें.
  11. 11
    ऊपर से बारीक कटी धनियापत्ती छिड़क दें.
  12. 12
    तैयार सब्जी को रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें और खाएं.
#how to make barik sev tamatar ki sabji at home recipe in hindi #se tamatar ki sabji recipe in hindi #how to make sev ki sabji #sev tamatar ki sabji #indori sev ki sabji #ratlami namkin ki sabji #indori namkin ki sabji #सेव टमाटर की सब्जी #टमाटर सेव की सब्
View Full Version