बारीक सेव टमाटर की सब्जी

बारीक सेव टमाटर की सब्जी

सेव टमाटर की सब्जी मध्यप्रदेश के मालवांचल में खूब चाव से खायी जाती है. इन इलाकों में सेव यानी की नमकीन खूब बनाई जाती है. रतलामी, उज्जैनी, इंदौरी ये सेव की वैरायटी हैं. जिनमें लौंग, काली मिर्च, हींग के

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कटोरी बारीक सेव (नमकीन भुजिया)
  • 1/4 कटोरी मोटी सेव (रतलामी या उज्जैनी)
  • 5 लाल टमाटर
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून सौंफ
  • 1/4 टीस्पून साबुत धनिया
  • 2 प्याज
  • 4 कलियां लहसुन की
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 3 हरी मिर्च
  • 1/2 टीस्पून नमक
  • 1/4 टीस्पून हल्दी
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला, धनियापत्ती
  • 3 कप पानी
  • 3 टीस्पून तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 4 - 6
- बारीक सेव/नमकीन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन, प्याज, मिर्च, अदरक और टमाटर को अलग-अलग काटकर रख लें.
- मीडियम आंच पर कड़ाही गर्म करें. इसमें तेल डालें.
- तेल गर्म होने पर जीरा, सौंफ, साबुत धनिया डालकर तड़काएं.
- फिर इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और प्याज डालकर 3-4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- इसके बाद इसमें टमाटर, नमक, हल्दी डालकर मिला लें.
- कड़ाही को 4-5 मिनट तक ढक दें और आंच धीमी कर दें. ऐसा करने से टमाटर गल जाएंगे.
- ढक्कन हटाकर टमाटर को कड़छी से दबाते हुए पेस्ट के जैसा बना लें.
- फिर इसमें पानी डालें और ढककर उबाल आने का इंतजार करें.
- जैसे ही इसमें उबाल आ जाए आंच बंद कर दें.
- सब्जी की तरी में गरम मसाला और दोनों सेव डाल दें.
- ऊपर से बारीक कटी धनियापत्ती छिड़क दें.
- तैयार सब्जी को रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें और खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बारीक सेव टमाटर की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी बारीक सेव (नमकीन भुजिया) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes