Full Version →

जानिए बैंगन बसंती बनाने का सबसे आसान तरीका

दाल-सब्‍जी वेज

बैंगन बसंती एक प्रकार की बंगाली सब्जी है. इसमें बैंगन को तेल में तलकर सरसों-दही पेस्ट और मसालों के साथ पकाया जाता है. इसका स्वाद लाजवाब होता है.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले बैंगन को लंबे आकार में काटकर इसमें चुटकीभर नमक, चीनी और हल्दी डालकर मिलाकर 10 से 15 मिनट तक रख दें.
  2. 2
    तय समय बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
  3. 3
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें बैंगन डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  4. 4
    बैंगन भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें.
  5. 5
    अब आंच धीमी करके कड़ाही में राई और कलौंजी डालकर चटकने तक भून लें.
  6. 6
    चटकने के बाद इसमें सरसों का पेस्ट डालें.
  7. 7
    पेस्ट को 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
  8. 8
    इसके बाद इसमें दही, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, हल्दी और मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक भून लें.
  9. 9
    तय समय के बाद जब इसमें तेल छूटने लगे तो नमक और बैंगन डालें. 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  10. 10
    फिर इसमें पानी डालकर 5 से 7 मिनट तक ढककर पकाएं.
  11. 11
    तय समय के बाद आंच बंद करें और बैंगन बसंती को एक बाउल में निकालकर धनियापत्ती से गार्निश करें.
  12. 12
    रोटी के साथ गर्मागरम बंगाली बैंगन की मजेदार सब्जी का मजा लें और दूसरों को भी खिलाएं.
#began basanti bengali recipe in hindi #chatpate bengan #re ipe of begun bahar #begun paturi recipe in hindi #doi begun bengali recipe in hindi #shorshe begun recipe in hindi #bengun posto bengali recipe in hindi #bengun recipe bengali #bhapa begun #begun
View Full Version