जानिए बैंगन बसंती बनाने का सबसे आसान तरीका

जानिए बैंगन बसंती बनाने का सबसे आसान तरीका

बैंगन बसंती एक प्रकार की बंगाली सब्जी है. इसमें बैंगन को तेल में तलकर सरसों-दही पेस्ट और मसालों के साथ पकाया जाता है. इसका स्वाद लाजवाब होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • लंबे आकार के 2 बैंगन, आधा कप पीली सरसों का पेस्ट, एक छोटा चम्मच कलौंजी, आधा कप दही, आधा कप गरम पानी, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा छोट चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच राई, तीन बड़े चम्मच तेल, नमक स्वदानुसार, चुटकीभर चीनी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले बैंगन को लंबे आकार में काटकर इसमें चुटकीभर नमक, चीनी और हल्दी डालकर मिलाकर 10 से 15 मिनट तक रख दें.
- तय समय बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें बैंगन डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- बैंगन भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें.
- अब आंच धीमी करके कड़ाही में राई और कलौंजी डालकर चटकने तक भून लें.
- चटकने के बाद इसमें सरसों का पेस्ट डालें.
- पेस्ट को 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- इसके बाद इसमें दही, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, हल्दी और मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक भून लें.
- तय समय के बाद जब इसमें तेल छूटने लगे तो नमक और बैंगन डालें. 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- फिर इसमें पानी डालकर 5 से 7 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद करें और बैंगन बसंती को एक बाउल में निकालकर धनियापत्ती से गार्निश करें.
- रोटी के साथ गर्मागरम बंगाली बैंगन की मजेदार सब्जी का मजा लें और दूसरों को भी खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (4 ratings)
4.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जानिए बैंगन बसंती बनाने का सबसे आसान तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे लंबे आकार के 2 बैंगन, आधा कप पीली सरसों का पेस्ट, एक छोटा चम्मच कलौंजी, आधा कप दही, आधा कप गरम पानी, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा छोट चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच राई, तीन बड़े चम्मच तेल, नमक स्वदानुसार, चुटकीभर चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes