दही वाली लौकी की सब्जी

दही वाली लौकी की सब्जी

दही और बेसन की ग्रेवी में बनी लौकी की सब्जी ऐसी है जिसमें लौकी के साथ कढ़ी का भी स्वाद मिलता है. यही कारण है कि जिन घरों में लौकी कम खाई जाती है वहां इसे दही और बेसन की ग्रेवी में पकाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • लौकी 250 ग्राम बारीक कटी, एक बड़ा चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच राई, चुटकीभर हींग, दही डेढ़ कप, नमक एक छोटा चम्मच, पानी दो कप, बेसन आधा कप, एक छोटा चम्मच लहसुन पेस्ट, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक हरी मिर्च बारीक कटी, आधा बड़ा चम्मच धनियापत्ति बारीक कटी, - कड़ाही

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच गरम होने के लिए रखें.
(ऐसे बनाएं कढ़ी के लिए सॉफ्ट पकौड़े )
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें राई, जीरा और हींग डालकर चटकने तक भूनें.
- अब इसमें लहसुन पेस्ट डालें और एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
(व्रत वाली आलू की कढ़ी )
- इसके बाद इसमें लौकी डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
(बिना दही के ऐसे ला सकते हैं कढ़ी में खट्टापन )
- तय समय के बाद इसमें नमक, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे चलाते हुए अच्छे से मिला लें.
- अब इसे ढककर धीमी आंच पर पकने दें. (इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि मसाला लौकी के साथ अच्छे से मिल जाए.) इसमें 5-7 मिनट लगेंगे.
(ऐसे बनाएं टेस्टी और सॉफ्ट दही बड़े )
- तय समय बाद इसमें दही, बेसन और हरी मिर्च डालकर मिला लें. 1-2 मिनट तक पकाने के बाद इसमें पानी डालकर उबाल आने तक पकाएं. 
- जब इसमें 2 से 3 उबाल आ जाए तो आंच बंद कर लें. (ऐसे रखें दही को ज्यादा दिनों तक फ्रेश )
- गर्मागरम सब्जी को एक कटोरी में निकालकर रोटी के साथ खाएं और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (11 ratings)
3.7 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही वाली लौकी की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे लौकी 250 ग्राम बारीक कटी, एक बड़ा चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच राई, चुटकीभर हींग, दही डेढ़ कप, नमक एक छोटा चम्मच, पानी दो कप, बेसन आधा कप, एक छोटा चम्मच लहसुन पेस्ट, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक हरी मिर्च बारीक कटी, आधा बड़ा चम्मच धनियापत्ति बारीक कटी, - कड़ाही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes