व्रत वाली आलू की कढ़ी
आलू, हरी मिर्च और सिंघाड़े के आटे से बनी आलू की कढ़ी व्रत में खाने के लिए बढ़िया हो सकती है. यह झटपट बनकर तैयार भी हो जाएगी. कुट्टू के आटे की पूरियों के साथ मजे से आप भी खाइए...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- आधा किलो आलू, उबले और छिले हुए
- 2 छोटा चम्मच सेंधा नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा कप सिंघाड़े का आटा, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, तलने के लिए तेल, आधा कप दही
- 8-10 करी पत्ता, आधा छोटा चम्मच जीरा
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 1 छोटा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
- 4 कप पानी
विधि
- 1 कप मिश्रण अलग निकालकर रख लें. बाकी की पकौड़ियां तल लें.
- एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच में रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें आलू की गोल पकौड़ी फ्राई कर लें. ध्यान रहे आपको यह हल्की आंच पर बनाना है. जब पकौड़ियां सुनहरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें पेपर पर निकाल लें.
- अब साइड निकाले मिश्रण में दही और पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- एक भारी पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच में गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें करी पत्ता, जीरा और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
- इसके बाद इसमें दही, तैयार किया मिश्रण नमक और धनिया पाउडर डालकर एक बार उबाल आने तक पका लें.
- जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पकौड़ी डालकर 1-2 मिनट देर के लिए हल्की आंच पर पकाएं.
- तैयार कढ़ी को हरा धनिया डालकर कुट्टू के आटे की पूरियों के साथ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
व्रत वाली आलू की कढ़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो आलू, उबले और छिले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
व्रत वाली आलू की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो आलू, उबले और छिले हुए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
व्रत वाली आलू की कढ़ी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह व्रत वाली आलू की कढ़ी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
व्रत वाली आलू की कढ़ी बनाने के लिए आधा किलो आलू, उबले और छिले हुए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, व्रत वाली आलू की कढ़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
व्रत वाली आलू की कढ़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
व्रत वाली आलू की कढ़ी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT