Full Version →

छोलार दाल बनाने की विधि

दाल-सब्‍जी वेज

छोलार दाल चने की दाल से बनने वाली रेसिपी है. इसे बंगाली लोग दुर्गा पूजा के समय या फिर शादी समारोह में बनाते हैं. नारियल, काजू, किशमिश, दालचीनी जैसी चीजों का तड़का इसका स्वाद और बढ़ा देता है. इसलिए यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है. 

Servings
1 - 2
★ 3.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    छोलार दाल या चोलर दाल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चने की दाल और पानी डालकर 30 मिनट के लिए पानी रख दें.
  2. 2
    अब प्रेशर कुकर में दाल, 1 कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 4-5 सीटी लगा लें.
  3. 3
    अब धीमी आंच पर एक पैन रखें. इसमें तेल और घी गर्म करने के लिए रख दें.
  4. 4
    इसमें नारियल, काजू, किशमिश डालकर गोलडन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
  5. 5
    अब इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  6. 6
    अब उसी पैन में जीरा, हींग, तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, अदरक और सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए चलाते रहें.
  7. 7
    अब पकी हुई दाल को इसमें डाल दें.
  8. 8
    ऊपर से हरी मिर्च, नारियल, काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 4 मिनट तक पका लें.
  9. 9
    अब 1/2 कप पानी और चीनी डालकर 5 मिनट तक पका लें.
  10. 10
    तय समय बाद गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है बंगाली स्टाइल वाली छोलार दाल.
  12. 12
    इसे लुची के साथ सर्व करें.
#cholar dal #cholar dal recipe #how to make cholar dal #chana dal recipe #bengali style cholar dal #bengali cholar dal recipe #luchi cholar dal #chana dal #how to cook cholar dal #recipe of cholar dal #bengali cholar dal #dal #cholar dal recipe bengali #cholar dal reci
View Full Version