छोलार दाल बनाने की विधि

छोलार दाल बनाने की विधि

छोलार दाल चने की दाल से बनने वाली रेसिपी है. इसे बंगाली लोग दुर्गा पूजा के समय या फिर शादी समारोह में बनाते हैं. नारियल, काजू, किशमिश, दालचीनी जैसी चीजों का तड़का इसका स्वाद और बढ़ा देता है. इसलिए यह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 कप चना दाल
  • 1/4 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टेबलस्पून नारियल (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 8 किशमिश
  • 5 काजू
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून हींग
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
  • 2 लौंग
  • 2 हरी इलायची
  • 1/2 टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून घी, नमक स्वादानुसार
  • 1 1/2 कप पानी
  • 1/2 टीस्पून चीनी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- छोलार दाल या चोलर दाल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चने की दाल और पानी डालकर 30 मिनट के लिए पानी रख दें.
- अब प्रेशर कुकर में दाल, 1 कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 4-5 सीटी लगा लें.
- अब धीमी आंच पर एक पैन रखें. इसमें तेल और घी गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें नारियल, काजू, किशमिश डालकर गोलडन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
- अब इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब उसी पैन में जीरा, हींग, तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, अदरक और सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए चलाते रहें.
- अब पकी हुई दाल को इसमें डाल दें.
- ऊपर से हरी मिर्च, नारियल, काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 4 मिनट तक पका लें.
- अब 1/2 कप पानी और चीनी डालकर 5 मिनट तक पका लें.
- तय समय बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है बंगाली स्टाइल वाली छोलार दाल.
- इसे लुची के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

छोलार दाल बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप चना दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes