अगर भिंडी और प्याज का कॉम्बिनेशन आपको पसंद है तो ट्राई कीजिए यह रेसिपी और घर पर बनाइए भिंडी दो प्याजा.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
322 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम ताजी भिंडी
2 बड़े प्याज, लंबाई में कटे हुए, एक बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ, एक हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच नीबू का रस
2 बड़े चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
भिंडी धोकर सुखा लें. फिर 1 इंच के गोल टुकड़ों में काट लें.
2
एक कड़ाही में तेल डाल कर मध्यम आंच पर गरम करें. इसमें भिंडी डाल कर 5-6 मिनट तक भूनें और फिर किसी बर्तन में निकाल लें.
3
बचे तेल में जीरा डाल कर तड़कने दें. अदरक-लहसुन डाल कर कुछ सेकंड तक भूनें.
4
अब हरी मिर्च और प्याज डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
5
इसमें टमाटर डाल कर 2-3 मिनट तक भूने, फिर सभी मसाले और नमक डाल कर कुछ देर तक पकाएं.
6
अब इसमें पहले से भुनी भिंडी डाल कर मिला दें. नींबू का रस डाल कर कुछ देर तक और भूनें.
7
गैस बंद कर सब्जी सर्विंग प्लेट में निकाल लें.
8
हरे धनिया से सजा कर गरमागरम पराठों के साथ सर्व करें.
#ladyginger#onion#bhindi do pyaza#indian recipe#indian kitchen#how to make bhindi do pyaza recipe in hindi#easy cook#bhindi pyaz ki sabji