भिंडी दो प्याजा
अगर भिंडी और प्याज का कॉम्बिनेशन आपको पसंद है तो ट्राई कीजिए यह रेसिपी और घर पर बनाइए भिंडी दो प्याजा.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम ताजी भिंडी
- 2 बड़े प्याज, लंबाई में कटे हुए, एक बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ, एक हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच नीबू का रस
- 2 बड़े चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक कड़ाही में तेल डाल कर मध्यम आंच पर गरम करें. इसमें भिंडी डाल कर 5-6 मिनट तक भूनें और फिर किसी बर्तन में निकाल लें.
- बचे तेल में जीरा डाल कर तड़कने दें. अदरक-लहसुन डाल कर कुछ सेकंड तक भूनें.
- अब हरी मिर्च और प्याज डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- इसमें टमाटर डाल कर 2-3 मिनट तक भूने, फिर सभी मसाले और नमक डाल कर कुछ देर तक पकाएं.
- अब इसमें पहले से भुनी भिंडी डाल कर मिला दें. नींबू का रस डाल कर कुछ देर तक और भूनें.
- गैस बंद कर सब्जी सर्विंग प्लेट में निकाल लें.
- हरे धनिया से सजा कर गरमागरम पराठों के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
भिंडी दो प्याजा एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम ताजी भिंडी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
भिंडी दो प्याजा बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम ताजी भिंडी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
भिंडी दो प्याजा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह भिंडी दो प्याजा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
भिंडी दो प्याजा बनाने के लिए 250 ग्राम ताजी भिंडी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, भिंडी दो प्याजा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
भिंडी दो प्याजा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
भिंडी दो प्याजा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT