भिंडी की एक सी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो अब बनाएं मसालेदार सालन. जानें क्या है भिंडी का सालन बनाने का तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
215 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
भिंडी-250 ग्राम
3 मीडियम साइज के प्याज
2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच राई के दाने, नमक-स्वादानुसार
4 बड़ा चम्मच तेल
3 बड़ा चम्मच तिल
2-3 बड़ा चम्मच नारियल का बूरा
3 बड़ा चम्मच मूंगफली
2 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
4 साबुत लाल मिर्च
5-6 करी पत्ता
🍳 विधि
1
भिंडी को धोकर हल्का-सा चीरा लगा लें.
2
अब एक पैन को धीमी आंच में रखें और सभी सूखे मसाले को खुशबू आने तक भून लें.
3
मसालों को ठंडा करें और मिक्सर में पीस लें.
4
एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें और प्याज को स्लाइस करके भून लें. इसका भी पेस्ट बना लें.
5
बचे तेल में भिंडी को तल कर निकाल लें.
6
फिर इसमें 3 चम्मच और तेल डालें और गर्म होने पर राई-करी पत्ता डालकर चटकाएं.
7
फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें व अच्छी तरह भूनें.
8
प्याज का पेस्ट, नमक व सूखा पिसा मसाला डालें और अच्छी तरह भूनें. इसमें दो कप पानी डालकर उबालें.
9
इमली का पेस्ट डालकर दो मिनट और पकाएं.
10
तली हुई भिंडी डालकर उतारें व ढक दें.
11
मिनट बाद भिंडी का सालन रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
#bhindi ka salan#bharwan bhindi#bhindi ki sabji#bhindi do pyaja#bhindi ki kurkuri sabji#how to make bhindi ka salan recipe in hindi#bhindi masala#indian kitchen#indian recipes