भिंडी का सालन
भिंडी की एक सी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो अब बनाएं मसालेदार सालन. जानें क्या है भिंडी का सालन बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- भिंडी-250 ग्राम
- 3 मीडियम साइज के प्याज
- 2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 2 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच राई के दाने, नमक-स्वादानुसार
- 4 बड़ा चम्मच तेल
- 3 बड़ा चम्मच तिल
- 2-3 बड़ा चम्मच नारियल का बूरा
- 3 बड़ा चम्मच मूंगफली
- 2 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
- 4 साबुत लाल मिर्च
- 5-6 करी पत्ता
विधि
- अब एक पैन को धीमी आंच में रखें और सभी सूखे मसाले को खुशबू आने तक भून लें.
- मसालों को ठंडा करें और मिक्सर में पीस लें.
- एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें और प्याज को स्लाइस करके भून लें. इसका भी पेस्ट बना लें.
- बचे तेल में भिंडी को तल कर निकाल लें.
- फिर इसमें 3 चम्मच और तेल डालें और गर्म होने पर राई-करी पत्ता डालकर चटकाएं.
- फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें व अच्छी तरह भूनें.
- प्याज का पेस्ट, नमक व सूखा पिसा मसाला डालें और अच्छी तरह भूनें. इसमें दो कप पानी डालकर उबालें.
- इमली का पेस्ट डालकर दो मिनट और पकाएं.
- तली हुई भिंडी डालकर उतारें व ढक दें.
- 10 मिनट बाद भिंडी का सालन रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
भिंडी का सालन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे भिंडी-250 ग्राम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
भिंडी का सालन बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी-250 ग्राम तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
भिंडी का सालन बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह भिंडी का सालन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
भिंडी का सालन बनाने के लिए भिंडी-250 ग्राम के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, भिंडी का सालन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
भिंडी का सालन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
भिंडी का सालन एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT