Full Version →

लंच में बनाएं फूलगोभी की कढ़ी

दाल-सब्‍जी वेज

अक्सर बेसन की कढ़ी तो हर कोई बनाता है, लेकिन हम बना रहे हैं एक नए ट्विस्ट के साथ फूलगोभी की कढ़ी. मसालों की महक इसे और भी स्वादिष्ट बना देती है.

Servings
1 - 2
★ 2.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन मे पानी डालकर फूलगोभी उबलने के लिए रख दें.
  2. 2
    दूसरी तरफ पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  3. 3
    इसमें राई, तेजपत्ता और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
  4. 4
    इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें.
  5. 5
    फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
  6. 6
    इस बीच फूलगोभी को पानी से अलग कर प्लेट में निकाल लें.
  7. 7
    टमाटर के नरम होने पर इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले के तेल छोड़ने तक पकाएं.
  8. 8
    अब फूलगोभी, चने, गरम मसाला, नमक और पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    तय समय बाद गैस बंद कर हरा धनिया डालकर मिक्स करें.
  10. 10
    तैयार है फूलगोभी की कढ़ी. इसे चावल के साथ सर्व करें.
#cauliflower curry #easy cauliflower curry #tasty cauliflower curry #home made cauliflower curry #cauliflower curry bnae vidhi #cauliflower curry in hindi #how to make cauliflower curry in hindi #how to make cauliflower curry
View Full Version