चने की दाल खाने में बहुत ही अच्छी लगती है. इसे आप कई अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं जिनमें से एक तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं. इसे बनाने में सामग्री थोड़ी ज्यादा पर समय वाकई कम लगता है.
Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 बड़ी कटोरी चने की दाल
1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई)1 टीस्पून जीरा
1 तेजपत्ता, चुटकीभर हींग
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार, तड़के के लिए:
1 सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग
नारियल के कुछ टुकड़े, लहसुन की 5-6 कलियां (बारीक कटी हुईं), तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले चने की दाल को अच्छे से धो लें.
2
मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करें.
3
तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर भूनें.
4
जीरे के भुनते ही तेजपत्ता, प्याज और हींग डालकर भूनें.
5
इनके भुनते ही इसमें चने की दाल डालकर कूकर में पानी डालें.
6
अब इसमें हरी मिर्च, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
7
कूकर का ढककन लगाकर इसे 5-6 सीटी लगाएं और आंच बंद कर दें.
8
तड़के के लिए:
9
प्रेशर के पूरी तरह से निकलते ही तड़का पैन में तेल गरम करें.
10
तेल के गरम होते ही इसमें सूखी लाल मिर्च तोड़कर और नारियल डालें.
11
मिर्च के भुनते ही हींग और लहसुन की कलियां डालकर अच्छे से भूनें.
12
इनके भुनते ही तेल समेत मिर्च और लहसुन यानी तैयार तड़के को कूकर में डाल दें.
13
तैयार है चने की गर्मागर्म दाल. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#chana dal recipe#chana dal recipe in hindi#how to make chana dal#how to make chana dal in hindi#chana dal fry recipe#easy chana dal recipe#how to cook chana dal#chana dal#how to make chana dal recipe in hindi