घर पर ऐसे बनाइए चने की स्वादिष्ट दाल

घर पर ऐसे बनाइए चने की स्वादिष्ट दाल

चने की दाल खाने में बहुत ही अच्छी लगती है. इसे आप कई अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं जिनमें से एक तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं. इसे बनाने में सामग्री थोड़ी ज्यादा पर समय वाकई कम लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 बड़ी कटोरी चने की दाल
  • 1  प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई)1 टीस्पून जीरा
  • 1 तेजपत्ता, चुटकीभर हींग
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार, तड़के के लिए:
  • 1 सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग
  • नारियल के कुछ टुकड़े, लहसुन की 5-6 कलियां (बारीक कटी हुईं), तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चने की दाल को अच्छे से धो लें.

- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करें.

- तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर भूनें.

- जीरे के भुनते ही तेजपत्ता, प्याज और हींग डालकर भूनें.

- इनके भुनते ही इसमें चने की दाल डालकर कूकर में पानी डालें.

- अब इसमें हरी मिर्च, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.

- कूकर का ढककन लगाकर इसे 5-6 सीटी लगाएं और आंच बंद कर दें.

तड़के के लिए:

- प्रेशर के पूरी तरह से निकलते ही तड़का पैन में तेल गरम करें.

- तेल के गरम होते ही इसमें सूखी लाल मिर्च तोड़कर और नारियल डालें.

- मिर्च के भुनते ही हींग और लहसुन की कलियां डालकर अच्छे से भूनें.

- इनके भुनते ही तेल समेत मिर्च और लहसुन यानी तैयार तड़के को कूकर में डाल दें.

- तैयार है चने की गर्मागर्म दाल. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाइए चने की स्वादिष्ट दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 बड़ी कटोरी चने की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes