Full Version →

चना मसाला

दाल-सब्‍जी वेज

काले चने भले ही सादे खाने में न अच्‍छे लगें लेकिन जैसे ही उनको मसाले का तड़का मिलता है, इनका पूरा जायका बदल जाता है. लंच या डिनर में बनाएं यह चटपटी मसाला डिश.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
430 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    चने को रातभर पानी में भिगो कर रख दें या फिर बनाने से 6 घंटे पहले भिगो दें.
  2. 2
    अब कूकर में चने, पानी और नमक मिला कर 3 सीटी आने तक पका लें.
  3. 3
    अब एक बाउल में चने को पानी से निकालकर अलग रख लें.
  4. 4
    कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा डाल कर चलाएं.
  5. 5
    कुछ देर के बाद बारीक कटा लहसुन और कद्दूकस की हुई अदरक डालें.
  6. 6
    इसके बाद हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डाल कर इसे सुनहरा होने तक भूनें.
  7. 7
    जब प्याज हो जाए, तब इसमें कटे टमाटर, चना मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें.
  8. 8
    कुछ देर पकाएं और फिर नमक डाल कर साथ ही में चने डाल दें.
  9. 9
    कड़ाही को ढक कर 10 मिनट तक मसाला अच्छी तरह भुनने के लिए छोड़ दें.
  10. 10
    मिनट के बाद चने में कटा हरा धनिया डालकर पूरी या पराठों के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#Kaale chane #spicy food #Lunch dinner recipes #Indian food #pulses #spicy kala chana recipe in hindi #how to cook black gram
View Full Version