चना मसाला

चना मसाला

काले चने भले ही सादे खाने में न अच्‍छे लगें लेकिन जैसे ही उनको मसाले का तड़का मिलता है, इनका पूरा जायका बदल जाता है. लंच या डिनर में बनाएं यह चटपटी मसाला डिश.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप काले चने
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 छोटे प्याज, लहसुन की 4 कलियां
  • 1 इंच कद्दूकस किया अदरक
  • 1 बड़ा टमाटर
  • 1 छोटा चम्मच चना मसाला
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
  • 2 से 3 चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- चने को रातभर पानी में भिगो कर रख दें या फिर बनाने से 6 घंटे पहले भिगो दें.
- अब कूकर में चने, पानी और नमक मिला कर 3 सीटी आने तक पका लें.
- अब एक बाउल में चने को पानी से निकालकर अलग रख लें.
- कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा डाल कर चलाएं.
- कुछ देर के बाद बारीक कटा लहसुन और कद्दूकस की हुई अदरक डालें.
- इसके बाद हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डाल कर इसे सुनहरा होने तक भूनें.
- जब प्याज हो जाए, तब इसमें कटे टमाटर, चना मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें.
- कुछ देर पकाएं और फिर नमक डाल कर साथ ही में चने डाल दें.
- कड़ाही को ढक कर 10 मिनट तक मसाला अच्छी तरह भुनने के लिए छोड़ दें.
- 10 मिनट के बाद चने में कटा हरा धनिया डालकर पूरी या पराठों के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (430 ratings)
4.3 avg from 430 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चना मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप काले चने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes